फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: चुनाव परिणामों में धांधली की आशंका, कार्यवाहक सरकार की सफाई- नतीजों में देरी की वजह संचार में कमी

Fri, 09 Feb 2024 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चुनावी नतीजों में देरी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ईसीपी ने अबतक आधिकारिक तौर पर खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के केवल चार परिणाम अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में चुनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न चुनाव के नतीजों की घोषणा में असामान्य देरी की वजह संचार की कमी को बताया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए निवारक उपायों का परिणाम था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को चुनवों के नतीजों की घोषणा 
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी)  ने शुक्रवार की सुबह को चुनावों के पहले नतीजों की घोषणा की। चुनावों में धांधली, घोटालों और देशभर में मोबाइल फोन बंद करने के आरोपों के बीच वोटिंग के खत्म होने के दस घंटे बाद नतीजों की घोषणा की गई। 

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'चुनावी नतीजों में देरी का कारण संचार की कमी है जो कि सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए निवारक उपायों का परिणाम था।' उन्होंने आगे कहा कि चुनावी नतीजों में देरी को लेकर मीडिया और जनता की चिंताओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवार आगे
चुनावी नतीजों में देरी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ईसीपी ने अबतक आधिकारिक तौर पर खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के केवल चार परिणाम अपलोड किए हैं। ये सभी सीटें पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीता है। चुनाव आयोग ने नेशनल असेंबली या अन्य प्रांतों का रिजल्ट अभी तक अपलोड नहीं किया है। हालांकि, प्राइवेट मीडिया चैनलों ने बताया कि पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवार फिलहाल आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें