फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: दो महीने तक किया अभ्यास, पहना भारतीय पोशाक; वैशाखी के मौके पर डेलावेयर के जनप्रतिनिधियों ने किया भांगड़ा

Mon, 15 Apr 2024 11:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू कैसल

सार

डेलावेयर असेंबली स्पीकर वैलेरी लॉन्गहर्स्ट ने सिख समुदाय में इतिहास रचने के लिए अपने साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने अपने त्योहार में सभी को आमंत्रित किया
विज्ञापन
डेलावेयर के जनप्रतिनिधियों ने किया भांगड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार कुछ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने वैशाखी के मौके पर सिख समुदाय के साथ भांगड़ा किया। ये सभी पंजाबी पोशाक पहने हुए थे। बता दें कि डेलावेयर राष्ट्रपति जो बाइडन का गृहनगर है। इन जनप्रतिनिधियों के ग्रुप में डेलावेयर सीनेट के बहुमत नेता ब्रायन टाउनसेंड, सीनेट बहुमत व्हिप एलिजाबेथ लॉकमैन, सीनेट स्टेफैनी हैनसेन, सीनेट लौरा स्टरजेन, राज्य के प्रतिनिधि शेरी डॉर्से वॉकर और सोफी फिलिप्स शामिल थे।
विज्ञापन


हम दो महीने से अभ्यास कर रहे थे: जनप्रतिनिधि
ब्रायन टाउनसेंड ने बताया कि उन्होंने इसके लिए दो महीने तक अभ्यास किया और भारतीय-अमेरिकी भांगड़ा प्रशिक्षक विश्वास सिंह सोढ़ी से प्रतिदिन 30 मिनट तक भांगड़ा सीखा था। उन्होंने मीडिया से कहा, "हमने करीब दो महीने में 30 घंटे तक अभ्यास किया था। हम आठ लोग थे। हमने साथ मिलकर जितना हो सकता था अभ्यास किया और हमारे पास विश्वास सिंह जैसे एक बेहद शानदार कोच थे।" टाउनसेंड ने आगे कहा, "हम भाग्यशाली रहे कि हमनें से कोई भी नहीं गिरा।" 

डेलावेयर असेंबली स्पीकर ने सिख समुदाय का किया धन्यावाद
बता दें कि जनप्रतिनिधियों का पोशाक भारत में सिला गया था और वहीं से मंगवाया गया था। डेलावेयर असेंबली स्पीकर वैलेरी लॉन्गहर्स्ट ने सिख समुदाय में इतिहास रचने के लिए अपने साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं, क्योंकि डेलावेयर पहला ऐसा राज्य है, जहां जनप्रतिनिधियों ने मंच पर प्रदर्शन किया।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "सिख समुदाय वास्तव में बहुत शानदार हैं। वे बहुत मददगार काम करते हैं। वे हर किसी के लिए अपनी बाहें खोलते हैं। यही सिखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने त्योहार में सभी को आमंत्रित किया, जिससे हमसब सीख सकें। हमने देखा और हम सब इसका हिस्सा बनें। हमें बुलाने के लिए शुक्रिया।"

डेलावेयर सिख सेंटर के संस्थापक और अध्यक्ष चरणजीत सिंह मिंहास ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को एकसाथ भांगड़ा करते देख अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि उत्तरी अमेरिका में पहली बार ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें