फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई

Sat, 09 Mar 2019 02:48 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल पोलैंड में बनाया गया है। जिसकी गहराई 148 फीट है। इसके आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 27 ओलिंपिक स्वीमिंग पूल के बराबर है। यह राजधानी वारसा से महज 40 किमी दूर है। इसका नाम डीपस्पॉट रखा गया है। लेकिन सबसे गहरे पुल का तमगा डीपस्पॉट के पास केवल छह माह तक ही रहेगा।

विज्ञापन


इसका कारण ये है कि लंदन के कोलचेस्टर में इससे भी गहरा स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। जिसकी गहराई 164 फीट है। वहीं अगर डीपस्पॉट की बात करें तो ये न केवल स्कूबा ड्राइवर बल्कि आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।

डीपस्पॉट को भरने के लिए 8 हजार क्यूबिक मीटर पानी की जरूरत होगी। इस पूल में अंडरवाटर टनल भी है। इस टनल से होटल के कमरे रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस रूम का नजारा देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें