फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या स्पेन में हुआ कोविड-19 वायरस का म्यूटेशन, यूरोप में दूसरी लहर की है वजह

Fri, 30 Oct 2020 02:36 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

स्पेन में शुरू हुआ कोरोना वायरस का म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) यूरोप में संक्रमण की भयावह दूसरी लहर के पीछे का कारण हो सकता है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


वायरस के प्रसार और उसके विकास को ट्रैक करने वाले वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने कहा, 20A.EU1 नामक संस्करण, गर्मियों के बाद से ब्रिटेन में 90 फीसदी मामलों का कारण है।



हर वायरस के म्यूटेशन का अपना जेनेटिक सिगनेचर (आनुवंशिक हस्ताक्षर) होता है, यानी उससे उस स्थान का पता लगाया जा सकता है जहां वे पैदा हुए थे। 

विशेषज्ञों ने जून में उत्तरी स्पेन में एक खेत में 20A.EU1 को ट्रैक किया और उनका मानना है कि यह वायरस गर्मी की छुट्टियों के बाद लौटने वाले लोगों के साथ महाद्वीप में आ गया, जब लॉकडाउन में ढील दी गई थी।
विज्ञापन


अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या संक्रमण की इस दूसरी लहर को - जिससे यूरोपीय देश देशव्यापी लॉकडाउन के लिए मजबूर हो रहे हैं - हवाई अड्डों और सीमाओं पर बेहतर स्क्रीनिंग द्वारा रोका जा सकता था।

वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस का यह म्यूटेशन स्पेन में 80 फीसदी, आयरलैंड में 60 फीसदी और स्विट्जरलैंड और फ्रांस में 40 फीसदी तक संक्रमण के पीछे का कारण है।

वायरस जैसे-जैसे आबादी के जरिए फैलते हैं, उनमें स्वाभाविक रूप से म्यूटेशन होता है। कोविड-19 फैलाने वाले वायरस SARS-CoV-2 के सैकड़ों विभिन्न प्रकार हैं, जो पूरे यूरोप में फैल रहे हैं। 

हालांकि, इनमें से केवल बहुत कम वेरिएंट इतनी सफलतापूर्वक फैले हैं, जो पहचाने गए इस नए वायरस के रूप में प्रचलित हो गया है।

स्विटजरलैंड और स्पेन में वैज्ञानिक टीमें, जिन्होंने 20A.EU1 के बारे में सबसे पहले आगाह किया है, इस दिशा में तेजी से काम करने की कोशिश कर रही हैं क्या यह वायरस अन्य प्रकारों की तुलना में ज्यादा घातक या अधिक संक्रामक है।

वे कहते हैं कि यह संभव है कि नए वायरस के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन होता है, जिससे Sars-CoV-2 मानव कोशिकाओं पर आक्रमण करता है और इसने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें