फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन : दो हफ्ते में टियर-थ्री लॉकडाउन के आसार, क्रिसमस पर कोरोना बहुत ज्यादा फैलने का खतरा

Fri, 30 Oct 2020 01:40 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

लंदन में दो हफ्ते के भीतर टियर-थ्री लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। गुरुवार रात इंग्लैंड पूर्ण राष्ट्रीय लॉकडाउन के करीब पहुंच गया है। टियर-थ्री लॉकडाउन से लाखों लोगों को अतिरिक्त  प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को क्रिसमस से पहले और बाद में छुट्टियों के दौरान परिवारों को मिलने-जुलने की अनुमति देने और राष्ट्रव्यापी बंद लागू करने को लेकर अपने चिकित्सा अधिकारियों के नए सिरे से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। लंदन के मेयर सादिक खान के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक ब्रिटिश राजधानी को बहुत जल्द बंद करने की उम्मीद है।
आंकड़े चेतावनी दे रहे हैं कि ब्रिटेन का टियर-थ्री सिस्टम संक्रमण रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर जोनाथन वान टैम ने कथित तौर पर अपनी यह राय बदलनी शुरू कर दी है कि क्या क्षेत्रीय लॉकडाउन, वायरस के प्रसार को कम कर देगा। उन्होंने पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कदम का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस पर कैबिनेट उप-समिति कोविड-ओ की एक बैठक में, 'बहुत स्पष्ट आंकड़े पेश करते हुए, उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या 1,404 पर पहुंच गई है, जो कि अप्रैल के बाद उच्चतम स्तर है। 

इस बात की आशंका है कि अगर सरकार ने पहले से कठोर और सख्त कार्रवाई नहीं की तो क्रिसमस तक पूरा देश टियर-थ्री में होगा और परिवार के बाहर के सदस्यों से मिलने-जुलने में असमर्थ होगा। 

विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को क्रिसमस पर परिवार से मिलने की इजाजत देना कोरोना वायरस को फैलाने वाली घटना साबित होगी। इसे संक्रमण कई गुना तक बढ़ सकता है। उनके मुताबिक यह संक्रमण विश्वविद्यालय से लौटे छात्रों की वापसी के बाद फैले संक्रमण की रफ्तार से बदतर हो सकता है। 

लेकिन क्रिसमस से पहले और बाद में देशव्यापी प्रतिबंधों को लागू करने और सिर्फ क्रिसमस के दिन उसे हटाने से महामारी के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। 

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने टेलीग्राफ को बताया कि कोविड के खिलाफ उठाए गए उपायों के उस स्थिति में सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा है, जब टियर-थ्री के नियमों को सख्त करने की बजाय उन्हें राष्ट्रीय आधार पर लागू किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें