फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 2494 मौतें, दुनियाभर में मृतकों की संख्या 2 लाख के पार

Sun, 26 Apr 2020 06:47 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं और  28 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 52 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

अमेरिका में 24 घंटे में 2494 मौतें
  • अमेरिका में एक बार फिर से एक दिन में 2000 से अधिक की मौत, जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2494 लोगों की मौत हुई है।



यूके में मौतों की संख्या 20000 के पार 
  • कोरोना की वजह से यूके में 813 नई मौतें हुई हैं जिसके साथ अब यहां भी मरने वालों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई है। इससे पहले अमेरिका, स्पेन, इटली और फ्रांस में भी 20 हजार या उससे अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दुनियाभर में 200,000 लाख मौतें
  • जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक महामारी से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200,000 के पार हो गई है।
  • अब तक पूरी दुनिया में 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, हालांकि इससे 8 लाख से अधिक ठीक भी हुए हैं।



फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 369 लोगों की मौत
  • स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 369 लोगों की मौत हो गई है। 


पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित डॉक्टरों की संख्या 160 पहुंची
  • पाकिस्तान में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कमी के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन का आज नौवां दिन था। देश में कोरोना से संक्रमित डॉक्टरों की संख्या 160 पहुंच गई है, जबकि तीन लकी मौत हो गई है।

स्पेन में आज 378 लोगों की मौत
  • स्पेन में आज 378 लोगों की मौत हो गई है। देश में रोज होने वाल मौतों में कमी आई है। 


यूरोप में मरने वालों की संख्या एक लाख 20 हजार के पार हुई
  • यूरोप में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या एक लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से इस महामारी से ज्यादातर लोगों की मौत इटली, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में हुई है।
  • आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर शनिवार को एएफपी द्वारा की गई गणना के अनुसार इस महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित यूरोप महाद्वीप में 1,20,140 लोगों की मौत हुई है और इसके 13,44,172 मामले सामने आए है।
  • इटली में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 25,969 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद स्पेन में 22,902, फ्रांस में 22,245 और ब्रिटेन में 19,506 लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सिंगापुर में कोरोन के 618 नए मामले
  • सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 12,693 तक पहुंच गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 के 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • नए मामलों में से अधिकतर विदेशी श्रमिकों के लिए बने शयनगृहों (डोरमिटरी) में रहने वाले कार्य परमिट धारकों से संबंधित हैं। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जोकि निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। ऐसे करीब 25 शयनगृह को पृथक-वास क्षेत्र अधिसूचित किया जा चुका है, जहां विदेशी श्रमिक रहते हैं।

नेपाल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 15 मई तक बढ़ा
  • कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए नेपाल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव नारायण बिदारी ने यह जानकारी दी।
 

श्रीलंका में सोमवार से राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू खत्म
  • श्रीलंका सोमवार को कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू को हटा देगा।
  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।
  • श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
  • देश में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल 414 मामले थे। इनमें से 100 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है।
  • देश की पुलिस की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह पांच बजे से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। 
    देश में 20 मार्च से 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है। 

दक्षिण कोरिया में 10 नए मामले, मौत का कोई नया मामला नहीं
  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार आठवां दिन है जब देश में संक्रमण के मामले 20 से कम आए हैं।
  • देश में शनिवार को लगातार दूसरे दिन मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया।
  • दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले 10,718 हो गए और 240 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।
  • संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने पिछले हफ्ते से लेकर अब तक सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों में थोड़ी ढील दी है।

एफडीए ने घर पर जांच करने में उपयुक्त किट को मंजूरी दी
  • कोरोना वायरस से निपटने में एक प्रमुख कदम के तहत अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने घर पर कोविड-19 की जांच करने में सक्षम पहले किट को मंजूरी दे दी है, जिससे कोरोना वायरस की जांच हर घर तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • अमेरिकी कंपनी ‘लैब कॉर्प’ ने ऐसे पहले घरेलू टेस्ट किट को विकसित किया है।
  • अमेरिका में इस जांच की कीमत 119 डॉलर रखी गई है। 

दुनियाभर में मृतकों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में
  • दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले अमेरिका में सामने आए हैं। 
  • नवंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 1,97,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
  • अमेरिका में कोरोना के मामले छह देशों स्पेन (2,19,764), इटली (1,92,994), फ्रांस (1,59,495), जर्मनी (1,54,545), ब्रिटेन (1,44,635) और तुर्की (1,04,912) के कुल मामलों से भी अधिक हैं।

72 चिकित्सकीय परीक्षण जारी, 211 परीक्षण योजना चरण में: एफडीए
  • ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि घातक कोरोना वायरस का उपचार खोजने के लिए 72 चिकित्सकीय परीक्षण किए जा रहे हैं और 211 परीक्षण योजना के चरण में हैं।
  • फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के आयुक्त स्टीफन एम हान ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस की दवा और टीका खोजने का काम चालू है और एफटीआई ने टीके संबंधी परीक्षणों के लिए दो कंपनियों को अधिकृत किया है।
विज्ञापन

अमेरिका में 24 घंटे में 1258 मौतें
  • जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मौतों में कमी दिखी, यहां पिछले 24 घंटे में 1258 लोगों की मौत हुई है।
  • ये अमेरिका में लगभग तीन हफ्तों से रोज होने वाली मौतों में सबसे कम है।
  • अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 51000 को पार कर गया है।

फ्रांस में आज 389 लोगों की मौत
  • फ्रांस में शुक्रवार को 389 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 22, 245 तक पहुंच गई है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

यहां पढ़ें 24 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 23 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 22 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 21 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 20 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 19 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें