फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में एक लाख से ज्यादा मौतें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख

Thu, 28 May 2020 07:23 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनियाभर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है और 57 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि करीब 25 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख दो हजार से ज्यादा हो गई है और 17 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनिया में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


फ्रांस में दो जून से प्रतिबंध के साथ बार, रेस्तरां और कैफे फिर से खुलेंगे

  • फ्रांस में दो जून से प्रतिबंध के साथ बार, रेस्तरां और कैफे फिर से खुलेंगे। वहीं, 15 जून से यूरोपीय संघ यात्रा प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री ने दी।

अमेरिका में एक लाख से ज्यादा मौतें

  • अमेरिका में एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, मरने वालों के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना है। भगवान आपके साथ हो!

 

विज्ञापन

चीन में 73 कोरोना मरीजों का इलाज जारी
  • समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से कहा, 'मेनलैंड चाइना में बुधवार को आठ अन्य कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त रहे मरीजों को उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में यहां 73 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।' 
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक 78 हजार 288 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मेनलैंड चाइना में बुधवार तक 82 हजार 995 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 4 हजार 634 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2076 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 61 हजार के पार
  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,076 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61,227 हो गई है। देश में 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस वायरस से 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1260 तक पहुंच गई है। 
नेपाल में पिछले 24 घंटे में 156 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 1000 के पार
  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 156 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों में यह सबसे बड़ी बढ़त है।
  • कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,042 हो गई है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा पांच है और 187 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
चीन में बिना लक्षण वाले 23 नए मामले सामने आए
  • चीन में बिना लक्षण वाले (असिंप्टोमेटिक) 23 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान से हैं।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चीन में 23 बिना लक्षण के मामलों के अलावा दो नए मामलों की पुष्टि हुई है और दोनों मामले विदेश से आए लोगों में सामने आए हैं।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि बुधवार को दो आयातित मामले सामने आए जिनमें से एक शंघाई में और दूसरा फुजियान में था। हालांकि घरेलू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
  • देश में बुधवार को 23 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे, इनमें से 19 वुहान में सामने आए।
अमेरिका में एक लाख से अधिक की मौत
  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार चली गई है। 
चिली में 80 हजार से अधिक मामले
  • चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4,328 नए मामले दर्ज हुए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 82,289 हो गई है और अब तक कुल 841 लोगों की मौत हो चुकी है। 
स्पेन में मृत्यु दर बढ़ी
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में 10 मार्च से 10 मई के बीच मृत्यु दर बढ़ी है। इस साल यह सामान्य के मुकाबले 55 फीसदी अधिक है। स्पेन में बीते दो महीने में 43 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस: संसद से 'स्टॉपकोविड' एप को मिली मंजूरी
  • फ्रांस में संसद के दोनों सदनों ने बुधवार को 'स्टॉपकोविड' स्मार्टफोन एप्लिकेशन को मंजूरी दे दी।
  • यह एप कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए उपयोग में लाई जा रही है।
  • विपक्षी दलों ने निजता के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसका विरोध किया था।
ब्रिटेन: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक
  • ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही मलेरियारोधी दवाओं क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर रोक लगा दी है।
दक्षिण कोरिया: 40 नए मामले, पिछले 50 दिनों की रिपोर्ट में आया उछाल
  • दक्षिण कोरिया में 40 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यहां बीते 50 दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है।
  • कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 11,265 हो गई है और 269 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

यहां पढ़ें 27 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें