फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: सिंगापुर में पिछले हफ्ते कोरोना के 965 मामले, ज्यादातर के नए सब-वैरिएंट JN.1 के

Fri, 22 Dec 2023 07:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, सिंगापुर
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिंगापुर में ताजा कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में यहा 965 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इससे पहले वाले हफ्ते में यहां कोरोना के 763 मामले सामने आए थे। इस दौरान गहन देखभाल इकाइयों यानी आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या 23 से बढ़कर 32 हो गई है। स्थानीय मीडिया की मानें तो यह 2023 के किसी हफ्ते के दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। आईसीयू में भर्ती मरीजों का भी यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

विज्ञापन


इस वजह से बढ़े मामले
जानकारी के मुताबिक, नए मामलों में ज्यादातर संक्रमित JN.1 से पीड़ित हैं। यह कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2.86 का एक उप-स्वरूप है। विशेषज्ञों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्दियों के मौसम और लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने की वजह से मामलों में वृद्धि हुई है। इस वजह से भी JN.1 वैरिएंट ज्यादा संक्रामक साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही यह बात
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी और अंतरराष्ट्रीय-घरेलू आंकड़ों के आधार पर  ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं है कि बीए.2.86 या जेएन.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हैं या अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


WHO ने घोषित किया 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट'
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना का नया सब-वैरिएंट जेएन.1 (JN.1) 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के तौर पर वर्गीकृत किया है। हालांकि, यह भी कहा गया कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अब तक मिले आंकड़ों और हालात को देखते हुए जेएन.1 के वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को फिलहाल कम ही माना जा रहा है।

भारत में आठ दिसंबर को ‘जेएन.1’ का पहला मामला आया
इससे पहले भारत में ‘जेएन.1’ का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल निवासी 79 वर्षीय एक महिला से लिए गए नमूने में पाया गया था। उन्हें हल्के लक्षण थे। इससे पहले तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का एक यात्री सिंगापुर में ‘जेएन.1’ स्वरूप से संक्रमित पाया गया था। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में यह नया उप स्वरूप मिला है, जो वर्तमान में दुनिया के 40 से अधिक देशों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है। इससे लेकर सरकार ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हालात की निगरानी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें