इन्साकॉग ने कहा, ओमिक्रॉन की तरह इस बार भी टीकाकरण कर रहा लोगों का बचाव
जीनोम सीक्वेंसिंग नेटवर्क इन्साकॉग के अनुसार, कई सवाल उठने के बाद भी कोरोना रोधी टीका देश में करोड़ों जिंदगियों को बचाने में कामयाब रहा है। नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया का कहना है कि ओमिक्रॉन की तरह इस बार भी देश में महामारी का असर काफी नियंत्रित स्थिति में है, जो सीधे तौर पर कोरोना टीकाकरण की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर महामारी की लहर आती रहेंगी लेकिन कोरोना रोधी टीका के जरिये संक्रमण का प्रभाव हल्का रखा जा सकता है।
लाहौल स्पीति में साप्ताहिक संक्रमण दर 16.67 फीसदी
अरुणाचल प्रदेश, केरल, मिजोरम, मेघालय और असम के भी कुछ जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या उससे अधिक दर्ज की गई। इस सूची में केरल के 15 जिले शामिल हैं।
कोवाक्सिन पहुंचा उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में मिली अनुमति
भारत का स्वदेशी टीका कोवाक्सिन अब उत्तरी अमेरिका भी पहुंच गया है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने अमेरिका और कनाडा के लिए ऑकुजेन कंपनी के साथ करार किया था। साथ ही मैक्सिको में कोवाक्सिन को अनुमति मिली है। मैक्सिको के विदेश सचिव मार्सेलो एब्रार्ड के साथ बैठक के बाद बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर मुसुनूरी ने बताया कि वह मैक्सिको में कोवाक्सिन के व्यावसायीकरण के लिए उत्साहित हैं।