फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन में एक भी घरेलू मामला नहीं, आयातित मामलों में आई बढ़ोतरी

Thu, 19 Mar 2020 10:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीन के वुहान शहर में करीब तीन महीने पहले कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,245 पर पहुंच गई। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन


उसने बताया, हालांकि बुधवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के कुल 34 नए मामले सामने आए लेकिन ये सभी विदेशों से संक्रमण के मामले थे। एनएससी ने बताया कि इन 34 नए आयातित मामलों में से 21 बीजिंग में, नौ ग्वांगडोंग प्रांत में, दो शंघाई, एक हीलोंगजियांग प्रांत में तथा एक झेजियांग प्रांत में सामने आया।

पिछले साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस का दंश झेल रहे मध्य हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में भी बुधवार को एक भी मामला सामने नहीं आया जो इस जानलेवा विषाणु के खिलाफ शहर की महीनों लंबी लड़ाई में अहम बात है। हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान और हुबेई में संक्रमित मामलों की कुल संख्या क्रमश: 50,005 और 67,800 रही।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर आठ मौतें और 23 नए संदिग्ध मामले आए। सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं। एनएचसी ने बताया कि चीन में आयातित मामलों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।

चीन में कोविड-19 के कुल 80,928 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 3,245 लोगों की मौत हो गई और 70,420 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक हांगकांग में चार मौत समेत 192 मामले, मकाऊ में 15 मामले तथा ताइवान में एक मौत समेत 100 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें