फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ऑस्ट्रिया में सोमवार से 10 दिन का लॉकडाउन, चौथी लहर का खतरा 

Fri, 19 Nov 2021 08:20 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू में 10 दिनों तक रहेगा, यदि वायरस के मामले कम नहीं हुए तो इसे अधिकतम 20 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Lockdown in World - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना करने के लिए लॉकडाउन लगाने की तैयारी हो रही है। ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा है कि कोरोना वायरस की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार से शुरू होगा लॉकडाउन 
शालेनबर्ग ने कहा कि लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इस दौरान स्कूलों में छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं लगेंगी। रेस्टोरेंट नहीं खुलेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भी रोक होगी। देश के स्वास्थ्य मंत्री वोल्फगैंग म्यूकस्टीन ने कहा कि किंडरगार्टन और स्कूल उन लोगों के लिए खुले रहेंगे जिन्हें वहां जाने की जरूरत है लेकिन सभी अभिभावकों से कहा गया कि यदि संभव हो तो अपने बच्चों को घर पर रखें।  

सरकारी प्रसारणकर्ता ‘ओआरएफ’ की खबर के मुताबिक, 1 फरवरी से देश में टीकाकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। खबर के अनुसार शालेनबर्ग ने कहा कि हम पांचवीं लहर नहीं चाहते हैं। ऑस्ट्रिया ने शुरुआत में केवल उन लोगों के लिए लॉकडाउन की शुरुआत की थी जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने सभी के लिए इसे लागू कर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू में 10 दिनों तक रहेगा, फिर इसके प्रभावों का आकलन किया जाएगा और यदि वायरस के मामले कम नहीं हुए तो इसे अधिकतम 20 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। ऑस्ट्रिया के डॉक्टरों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें