फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में फिर लगा लॉकडाउन, नौ स्थानीय लोगों में मिला वायरस

Wed, 20 Oct 2021 06:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।

सार

हेल्थ कमीशन के अनुसार, नौ नए मरीजों में से पांच शांक्सी प्रांत में जबकि दो मामले चीन के क्षेत्र वाले इन मंगोलिया में मिले हैं।
विज्ञापन
चीन में फिर कोरोना लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने कोरोना वायरस के खौफ में अपने दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि सोमवार को नौ स्थानीय लोगों में वायरस मिला है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रशासन ने इन क्षेत्रों में जांच शुरू करने के साथ इनको पूरी तरह सील कर दिया है।

विज्ञापन


हेल्थ कमीशन के अनुसार नौ नए मरीजों में से पांच शांक्सी प्रांत में जबकि दो मामले चीन के क्षेत्र वाले इन मंगोलिया में मिले हैं। प्रशासन ने संक्रमण के मामले सामने आने के बाद आदेश जारी कर दिया है कि इस क्षेत्र के लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। प्रशासन ने इनर मंगोलिया क्षेत्र के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया है। इसके साथ ही 36 हजार लोगों की कोरोना जांच का फैसला किया है। संक्रमण वाले क्षेत्रों में डिसइंफेक्शन का काम शुरू हो गया है।

नेपाल को चीन से दान में मिलेंगे बीस लाख अतिरिक्त टीके
काठमांडू। नेपाल को चीन से कोरोना टीकों की बीस लाख अतिरिक्त खुराक दान में मिलेंगी। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद यह जानकारी सामने आई है। मंगलवार को नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें