फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन के बीच वेनिस में अचानक हरा हो गया ग्रैंड कैनाल का पानी, जानें क्या है मामला

Sun, 10 Dec 2023 10:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेनिस

सार

उत्तर में ट्यूरिन के पो से लेकर दक्षिण में रोम के तिबर तक इटली के शहरों के अन्य छोटे छोटे कैनल और नदियों को भी विरोध प्रदर्शन के लिए हरा कर दिया गया है। एक्सटिंकशन रेबेलियन के एक समर्थक ने कहा, कुछ घंटों बाद पानी का रंग पहले जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन
Venice's Grand Canal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने दुबई में सीओपी 28 जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रगति में कमी के विरोध में शनिवार को वेनिस के ग्रैंड कैनाल में डाई डालकर उसे हरा कर दिया था। एक्सटिंकशन रेबेलियन ग्रुप के समर्थकों ने कैनाल के ऊपर बने रियाल्टो ब्रिज पर एक बैनर भी दिखाया। इस बैनर पर लिखा था, सीओपी 28: सरकार बात कर रही है, हम धागे से लटके हुए हैं। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के बीच हरा हुआ नदियों और कैनाल का पानी
उत्तर में ट्यूरिन के पो से लेकर दक्षिण में रोम के तिबर तक इटली के शहरों के अन्य छोटे छोटे कैनाल और नदियों को भी विरोध प्रदर्शन के लिए हरा कर दिया गया था। एक्सटिंकशन रेबेलियन के एक समर्थक ने कहा, 'कुछ घंटों बाद पानी का रंग पहले जैसा हो जाएगा। इस दौरान जब सरकारें बात कर रही है, हम बाढ़ और आग से होने वाले नुकसान और पीड़ितों की गिनती कर रहे हैं।'

ग्रुप ने बताया कि उन्होंने फ्लोरेसिन डाई का इस्तेमाल किया था जो बिलकुल भी हानिकारक नहीं है। उद्योगों में पानी में वस्तुओं को ढूंढने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वेनिस की मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने इसकी निंदा की और प्रदर्शनकारियों को दंडित करने के निर्देश दिए। प्रदर्शन के कारण ग्रैंड कैनल में नौकाओं की ट्रैफिक भी लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें