फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंच-दर-इंच : प्रशांत में समा रहे इस द्वीप के भयावह हालात, सदी के अंत तक मिट जाएगा नामोनिशान

Tue, 16 Nov 2021 05:47 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।

सार

द्वीप का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो चुका है। लोग द्वीप छोड़कर दूसरे देशों को पलायन कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 4000 लोग न्यूजीलैंड जाकर बस चुके हैं। बाकी 11000 लोगों को भी सरकार कहीं और बसाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
तुवालू के विदेश मंत्री साइमन काफे और इनसेट में चारों ओर से समुद्र से घिरा द्वीप देश। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच स्थित द्वीप देश है तुवालू। चारों तरफ से महासागर से घिरे तुवालू की तस्वीर में समुद्र में डूबी जमीन भी नजर आती है। अपने अस्तित्व पर मंडराते इस खतरे से दुनिया को आगाह कराने के लिए ही तुवालू के विदेश मंत्री साइमन काफे ने द्वीप पर घुटनों तक पानी में खड़े होकर कॉप26 सम्मेलन को अपना वीडियो संदेश भेजा था। हालांकि सम्मेलन से द्वीप देश के प्रतिनिधि बेहद निराश होकर ही लौटे।

  • दुखद यह है कि 1993 से समुद्री जलस्तर हर साल 0.5 सेमी बढ़ने से 11 हजार लोगों की आबादी वाले द्वीप की जमीन साल-दर-साल कुछ इंच समुद्र में समाती जा रही है।
  • द्वीप का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो चुका है। लोग द्वीप छोड़कर दूसरे देशों को पलायन कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 4000 लोग न्यूजीलैंड जाकर बस चुके हैं। बाकी 11000 लोगों को भी सरकार कहीं और बसाने पर विचार कर रही है।
  • सदी के अंत तक समुद्रस्तर एक मीटर बढ़ने की आशंका है। इसी के साथ द्वीप का नामोनिशान मिट जाएगा।

कोयले का इस्तेमाल घटाने के अथक प्रयास जारी : चीन

विज्ञापन

कोयले को लेकर ग्सालगो जलवायु समझौते को कमजोर कराने के लिए आलोचना झेल रहे चीन ने कहा है कि उसने पहले से ही जीवाश्म ईंधन के नियंत्रण और इस्तेमाल कम करने के भारी प्रयास किए हैं। कॉप 26 अध्यक्ष आलोक शर्मा के बयान के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ऊर्जा बदलाव राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर होनी चाहिए और विकासशील राष्ट्रों को ऊर्जा सुरक्षा की गारंटी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें