फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

समय बचाने के लिए तैरकर ऑफिस जाता है ये व्यक्ति, 11 साल पहले लिया था फैसला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 23 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झू बीवू - फोटो : social media

ऑफिस टाइम से पहुंचने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई ट्रेन पर निर्भर होता है तो कोई कैब पर। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी है जो तैरकर ऑफिस जाता है। हम बात कर रहे हैं चीन के रहने वाले झू बीवू की।



53 साल के झू ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए पिछले 11 साल से तैरकर ऑफिस जाते हैं। झू ऑफिस पहुंचने के लिए रोजाना 2.2 किमी तैरते हैं। जिसमें उन्हें आधे घंटे का वक्त लगता है। जबकि ट्रेन से उन्हें एक घंटे का वक्त लगता है। 


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झू हेनयांग जिले में रहते हैं। वह वुचांग स्थित फूड मार्केट में बतौर मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। झू का कहना है कि वह केवल समय बचाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य रहने के लिए भी तैरकर ऑफिस जाते हैं। 


ऑफिस जाने के लिए झू सुबह सात बजे नदी किनारे पहुंचते हैं। वह कपड़े, जूते और अपना बाकी सामान वॉटर प्रूफ बैग में रखते हैं। नदी को पार करने के बाद वे कपड़े पहनकर तैयार हो जाते हैं और ऑफिस जाते हैं। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next