फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान में दवाई खरीदने के लिए घर से निकला चीनी व्यक्ति लापता, दो दिन बाद मिला शव

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 21 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में एक लापता चीनी व्यक्ति का शव मिला है। मृतक सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद से लापता हो गया था। मृतक की पहचान ली जिंगजिआंग के तौर पर हुई है। ली 13 अप्रैल को राजधानी पहुंचा था और दो दिन बाद दवाई लेने के लिए गया था। लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। 



ली के दोस्त ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में ली के दोस्त ने कहा है, "वह कमरे में अपना मोबाइल फोन, पासपोर्ट और बाकी सामान छोड़कर गया था। उसे स्थानीय भाषा नहीं आती थी।"


वहीं इस मामले में पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि इसे हत्या मानना जल्दबादी होगी। ली के सिर पर पत्थर से वार किया गया था।


लेकिन हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। यहां पुलिस का कहना है कि इसे हत्या तब ही माना जाएगा, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साबित होगा। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है।


बता दें चीन पाकिस्तान को भारी कर्ज देकर यहां विकास कार्य कर रहा है। इन विकास कार्यों का ठेका भी चीनी कंपनियों को दिया गया है और इनमें काम भी चीनी लोग ही कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां चीनी नागरिक रहते हैं।


वहीं पाकिस्तान के लोगों को जितना हो सके चीन इन विकास कार्यों से दूर ही रखता है। इससे पहले भी कई चीनी लोगों को यहां निशाना बनाया जा चुका है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next