फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: बिरजू महाराज और उदय शंकर की शिष्या ने चीन में भारतीय नृत्यों को दिलाई लोकप्रियता, दिग्गज शास्त्रीय नृत्यांगना झांग जुन को नाटिका से दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jun 2022 07:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।

सार

भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में पारंगत महान कलाकार दिवंगत झांग जुन के 300 से ज्यादा प्रशंसकों की मौजूदगी में उनके शिष्यों-शिष्याओं ने नृत्यनाटिका के जरिए गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
भरतनाट्यम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में पारंगत महान कलाकार दिवंगत झांग जुन को प्रशंसक चीन में अपने ही अंदाज में याद कर रहे हैं। उन्होंने बिरजू महाराज और उदय शंकर जैसे दिग्गजों से दीक्षा ली थी।

विज्ञापन


उनके 300 से ज्यादा प्रशंसकों की मौजूदगी में जुन के शिष्यों-शिष्याओं ने नृत्यनाटिका के जरिए गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके कई शिष्य चीन में शास्त्रीय नृत्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। एशिया इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सभागार में हुए आयोजन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और बैंक अध्यक्ष जिन लिकुन भी मौजूद रहे।

पुत्र ने कहा, ऊर्जा से भरा रहता था घर
झांग के बेटे हान शियाओ शिया कहते हैं, मां जब भी भारत से लौटतीं तो घर का माहौल अनोखी ऊर्जा से भर जाता। दिनभर भारतीय संगीत बजता और मां थिरकती रहतीं।

दस साल पहले हो गया था निधन
1933 में जन्मी झांग जुन का 2012 में कैंसर से निधन हो गया था। 1950 से 1975 के बीच भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी सीखने के लिए कई बार भारत की यात्रा की। इन नृत्यों को चीन में लोकप्रिय बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें