चीन के पहाड़ी युन्नान प्रांत में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, वहां भूस्खलन में 44 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। घटनास्थल से 200 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। भूस्खलन में कई मकान तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान की है। भूस्खलन सोमवार सुबह करीब छह बजे युन्नान के लियांगसुई गांव में हुई।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि भूस्खलन में 18 घर मलबे में दब गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। भूस्खलन की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का सुदूर इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं।
भूस्खलन से आठ लोगों की मौत
सरकार समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक भूस्खलन से आठ लोगों की जान चली गई। जबकि, 39 अब भी लापता हैं। यह हादसा सुबह करीब छह बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) झाओतोंग शहर के पास लियांगशुई गांव में हुआ। बचाव अधिकारियों ने बताया कि सभी 47 पीड़ित 18 अलग-अलग परिवारों से हैं।
सीसीटीवी की खबर के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित इलाके से पांच सौ से ज्यादा निवासियों को निकाला गया। भूस्खलन से फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।