चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
चीन में सरकार की सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार परिषद (सीपीपीसीसी) की अहम बैठक हो रही है। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन के शुलान में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक भी इसी हफ्ते होगी। ऐसे में यहां पूरी तरह से लॉकडाउन है।
विशेषज्ञों ने जिलिन में संक्रमण का एक बड़ा विस्फोट होने की चेतावनी दी है। लगभग सात लाख की आबादी वाले शहर में वुहान जैसी सख्ती की जा रही है। यह इसलिए भी महत्वपू्र्ण है क्योंकि एनपीसी की बैठक चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक बैठक है।
हफ्ते भर चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित सीपीसी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि जिनपिंग शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखेंगे। आधिकारिक भोज में शाकाहारी व्यंजन रखने का प्रस्ताव है। इस बैठक में विदेशी राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भी बुलाया गया है।
जंगली पशुओं के शिकार और खाने पर पांच साल तक रोक
कोरोना का सबसे पहले मामले चीन के वुहान शहर में सामने आया था। अब यहां जंगली जानवरों के शिकार करने और उन्हें खाने पर पांच साल तक के लिए रोक लग गई है। इनमें सभी प्रकार के स्थलीय वन्यजीव शामिल हैं। इन्हीं से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना है।