फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का सच बताने वाले चीनी डॉक्टर की संक्रमण से हुई थी मौत, अब पत्नी ने दिया 'आखिरी गिफ्ट'

Sat, 13 Jun 2020 08:55 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
विज्ञापन
कोरोना के व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली वेनलियांग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के व्हिसलब्लोअर रहे 34 साल के डॉक्टर ली वेनलियांग के निधन के बाद उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर ने पिछले साल चीन के वुहान में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सचेत करने की कोशिश की थी।  इस साल फरवरी में ली का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था। उनकी पत्नी फू शुजेई ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन

शुजेई ने इंस्टेंट मैसेजिंग एप वीचैट पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की है। इसे उन्होंने अपने स्वर्गवासी पति का आखिरी गिफ्ट बताया है। ली वुहान के सेंट्रल अस्पताल में ओपथलमोलोजिस्ट के तौर पर काम करते थे। उन्हें चीनी अधिकारियों ने अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 


ली देश में कोविड-19 के महामारी का रूप लेने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति को लेकर लोगों को बताने की कोशिश कर रहे थे। 30 दिसंबर को ली को एक मरीज की जांच रिपोर्ट मिली थी, जो उनके अस्पताल में एक नई बीमारी के कारण भर्ती हुआ था। इस जानकारी को उन्होंने अपने सात दोस्तों के साथ वीचैट पर साझा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- चीन: कोविड-19 का खुलासा करने वाले छठे डॉक्टर की भी मौत, त्वचा पड़ गई थी काली

उन्होंने कहा था कि परीक्षण के परिणामों से लगता है कि यह बीमारी सार्स की तरह है। इस महामारी के कारण 2002-03 में चीन में हजारों लोगों की मौत हुई थी। हालांकि बीमारी को लेकर जब उनका पोस्ट वायरल हो गया तो ली ने कहा कि वे केवल अपने दोस्तों को चेताना चाहते थे।

हालांकि जल्द ही डॉक्टर और उनके दोस्तों को वुहान पुलिस ने अफवाहें फैलाने को लेकर समन भेजा और उनसे जबरदस्ती अपराध स्वीकृति पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। रिहाई के बाद ली वापस अपने अस्पताल लौटे और काम करना शुरू कर दिया लेकिन एक मरीज के संपर्क में आने से वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। 
विज्ञापन


ली को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें गहन कक्ष में भर्ती कराया गया लेकिन उनका निधन हो गया। चीन से शुरू हुआ वायरस अब तक दुनियाभर में सात मिलियनम (70 लाख) से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर चुका है जबकि चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें