फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया

Sun, 24 Jul 2022 01:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग

सार

नया मॉड्यूल कोर मॉड्यूल के बैकअप के रूप में और देश द्वारा वर्तमान में बनाए जा रहे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में एक शक्तिशाली वैज्ञानिक प्रयोग मंच के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter@ TiangongStation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने रविवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन का पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, लॉन्ग मार्च-5बी Y3 वाहक रॉकेट, वेंटियन को ले जा रहा था, जो दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान के तट पर वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित हुआ।

विज्ञापन


नया मॉड्यूल कोर मॉड्यूल के बैकअप के रूप में और देश द्वारा वर्तमान में बनाए जा रहे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में एक शक्तिशाली वैज्ञानिक प्रयोग मंच के रूप में कार्य करेगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए सही ट्रैक पर चल रहा है क्योंकि उसने सफलतापूर्वक पहला लैब मॉड्यूल लॉन्च किया है। 

खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक रहा
बता दें कि अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में चीन ने आज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन पर भेज दिया है। यह मिशन करीब छह महीने तक चलेगा। तीनों यात्री चीनी स्पेस स्टेशन तियांगोंग का निर्माण कार्य पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, लियू यांग और कै जुझे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजे गए थे। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया।

नेशनल स्पेस लैबोरेटरी की जाएगी स्थापित 
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी, सीएमएएए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिक्वियांग ने बताया कि मिशन के जरिए स्पेश स्टेशन को नेशनल स्पेस लैबोरेटरी बनाया जाएगा। लिन ने बताया कि शेनझोउ-14 का क्रू ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम करेगा। टीम कोर मॉड्यूल के साथ दो लैब मॉड्यूल के डॉकिंग और ट्रांसपोजिशन को पूरा करने का काम करेगी। वे पहली बार दो लैब मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और पर्यावरण को रहने के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दो मॉड्यूल में एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट खोलेंगे और उन्हें स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें