फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: नानजिंग शहर मे कोरोना के 17 नए मामले सामने आने से हड़कंप, 521 उड़ानों को किया गया रद्द

Wed, 21 Jul 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीन ने जियांग्सु प्रांत के नानजिंग में बुधवार को हवाईअड्डे के 17 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शहर के एक जिले में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


हवाईअड्डा कर्मियों के संक्रमित होने से काफी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ी और कई के परिचालन में विलंब हुआ है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार नानजिंग लोकोउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 521 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के जियांगनिंग जिले में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच शुरू की गई है। गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत होने के बाद से चीन में मंगलवार तक संक्रमण के कुल 92,364 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 4,636 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें