चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 29 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। भीषण आग का मंजर बेहद ही खौफनाक था। आग की लपटें और धुए का गुबार दूर तक देखा जा सकता था। आग से बचने के लिए कुछ लोग एसी पर खड़े हो गए तो वहीं कुछ ने छलांग लगाना शुरू कर दिया। बता दें, अभी तक 71 लोगों को बचाया लिया गया है।
सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आग से बचने के लिए चादर का सहारा लेकर छलांग लगा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग एसी पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यह दुखद है। मैं अपने घर की खिड़की से दुर्घटना देख सकता हूं। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे और उनमें से कुछ जान बचाने के लिए नीचे कूद भी गए।