फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: वॉशिंगटन डीसी में हुई चीनी विदेश मंत्री वांग यी और एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

Fri, 27 Oct 2023 12:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में दोनों नेताओं का फोकस द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से जिम्मेदारी से निपटने पर रहा।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात हुई। दोनों देशों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने के लिहाज से दोनों नेताओं की यह मुलाकात अहम है। गौरतलब है कि इससे पहले एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग का दौरा किया था। अमेरिकी सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में दोनों नेताओं का फोकस द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से जिम्मेदारी से निपटने पर रहा। साथ ही उन क्षेत्रों की भी पहचान करने की कोशिश की गई, जहां दोनों देश सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की कोशिश
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की आज वॉशिंगटन में आगवानी की। दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने की कोशिशों के तहत एंटनी ब्लिंकन के बीजिंग दौरे के जवाब में यह दौरा हो रहा है। अमेरिका ने चीन के पूर्व पीएम ली केकियांग के निधन पर दुख भी जताया। इससे पहले जून में एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग का दौरा किया था।  

जैक सुलिवन ने भी की वांग यी से मुलाकात
वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी वांग यी से मुलाकात की। वांग यी तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका आए हैं। वांग यी के इस दौरे से अमेरिका और चीन के रिश्तों में कुछ गर्माहट आने की उम्मीद है। बता दें कि दोनों देशों के बीच 2018 से व्यापार को लेकर खींचतान चल रही है। बीते दिनों जासूसी विवाद के चलते भी दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए थे। हालांकि अब दोनों देश कोशिश कर रहे हैं कि इस तनाव को कम किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें