वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में चीन के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच किया था। तब पैदा हुई चुनौतियों में अमेरिका के साथ बढ़ रहा व्यापार युद्ध और हांगकांग के विरोध प्रदर्शन शामिल थे। जानकारों के मुताबिक, हाल में चीनी राजनयिकों के आक्रामक नजरिये के कारण उन्हें वुल्फ वॉरियर कहा जा रहा है। वुल्फ वॉरियर शब्द चीन की लोकप्रिय फिल्म से लिया गया है, जिसमें नायक लड़ाकू मुद्रा में रहता है।
बता दें कि इस साल मार्च में जब फ्रांस स्थित चीनी राजदूत के एक ट्वीट पर विवाद हुआ और फ्रांस ने उनके व्यवहार को वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी का हिस्सा बताया, तो चीनी राजदूत ने और भी आक्रामक अंदाज में बयान जारी किया था। चीनी राजदूत ने कहा, 'अगर यह वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैसी है, तो यह इसलिए ऐसी है क्योंकि यहां बहुत से सारे पागल कुत्ते मौजूद हैं।' ल्यू ने कहा कि चीन को अब पहले की तरह समझना गलत होगा क्योंकि चीन दूसरों से कहीं अधिक ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी पर निशाना साधना नहीं चाहेंगे तो वो आप पर निशाना लगाने से बाज नहीं आएंगे।