फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: उत्तर-पश्चिम चीन में बाढ़ के कारण पुल ढहने से 12 लोगों की मौत, 30 लापता; बचाव कार्य जारी

Sat, 20 Jul 2024 03:35 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के शांक्सी प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण राजमार्ग पर स्थित एक पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के शांक्सी प्रांत में अचानक बाढ़ से राजमार्ग पर स्थित एक पुल के आंशिक रूप से ढह गया। जिसके कारण लगभग 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि लगभग  60 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं बचाव दल को भी भेजा गया है।
विज्ञापन


चीन के शांक्सी में बाढ़ के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अचानक बाढ़ के कारण राजमार्ग पर स्थित एक पुल ढह गया। चीनी सरकारी के अनुसार शांग्लुओ शहर के झाशुई काउंटी में स्थित यह पुल शुक्रवार शाम को अचानक हुई बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण ढह गया। पुल ढहने के कारण कुछ वाहन पुल के नीचे जिन्कियन नदी में गिर गए। पुल ढहने में शामिल वाहनों की सही संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।  शनिवार सुबह तक 12 लोगों की मौत की अधिकारियों ने पुष्टि की। 60 से अधिक लोग लापता हैं।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, बचाव प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए एक दल भेजा गया है। चीन की राष्ट्रीय व्यापक अग्निशमन एवं बचाव दल ने बचाव कार्य करने के लिए 736 लोगों, 76 वाहनों, 18 नावों और 32 ड्रोन को भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि बचाव दल ने नदी में गिरे पांच वाहनों को बरामद कर लिया है और बचाव अभियान जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुल के ढहने के बाद लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए व्यापक बचाव और राहत प्रयास करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें