फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में हिंसा: चीन की अपने नागरिकों को सलाह, तत्काल छोड़ें युद्धग्रस्त देश

Mon, 21 Jun 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग

सार

अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच चीन ने अपने नागरिकों से तत्काल युद्धग्रस्त देश छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को चीन ने यह परामर्श ऐसे समय में दिया है जब हाल के सप्ताह में अफगानिस्तानी सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच हिंसा और भड़क गई है। साथ ही आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के कई नए जिलों पर भी कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अफगानिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने चीनी नागरिकों से कहा है कि अमेरिका और नाटो के सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान के नए क्षेत्रों पर कब्जा कर लेने के मद्देनजर वे तत्काल युद्धग्रस्त देश को छोड़ दें।

इसने चीनी नागरिकों व संगठनों से कहा है कि अतिरिक्त सतर्कता बरतें और आपात तैयारी मजबूत करें। अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी 2020 को दोहा में हुए समझौते के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को सितंबर तक अफगानिस्तान से वापसी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें