फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बाढ़: हुबेई प्रांत में बारिश के कहर से 21 लोगों की मौत, चार अन्य हुए लापता

Sat, 14 Aug 2021 01:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग

सार

  • चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की दी चेतावनी
  • हुबेई प्रांत क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए, राहत एवं बचाव कार्य जारी है
विज्ञापन
चीन में बाढ़ - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर-क्षेत्र में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया। 

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि हुबेई प्रांत क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को यलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था।

हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।
विज्ञापन


चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है और खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें