फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक जयंती: भारत-कनाडा तनाव के बीच ट्रूडो ने सिखों को दी बधाई; सुनक ने गुरुपर्व पर दिया यह संदेश

Mon, 27 Nov 2023 10:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा/लंदन

सार

Guru Nanak Birth Anniversary: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बयान में कहा कि गुरुनानक देव की समानता, एकता के मूल्य, निस्वार्थता और करुणा की शिक्षाएं सभी कनाडाई लोगों के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर सकती हैं। 
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह की निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर सोमवार को देश और दुनियाभर के सिखों को बधाई दी। 

विज्ञापन

ट्रूडो ने एक बयान में कहा कि गुरुनानक देव की समानता, एकता के मूल्य, निस्वार्थता और करुणा की शिक्षाएं सभी कनाडाई लोगों के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर सकती है। उन्होंने कहा, कनाडाई जनता की ओर से मैं गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने वाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। गुरु पर्व की बधाई। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 554वीं जयंती के अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 

ब्रिटेन: पीएम सुनक ने गुरुपर्व पर दिया यह संदेश
वहीं,  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी  गुरु नानक जयंती के अवसर पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट से एक संदेश में अपनी पंजाबी भारतीय विरासत का जिक्र किया। सुनक का जन्म ब्रिटेन में एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका परिवार पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन आया था। उनके दादा-दादी की जड़ें लुधियाना और विभाजन-पूर्व गुजरांवाला (पाकिस्तान) में थीं। अपने अभिवादन में उन्होंने ब्रिटिश सिखों के ब्रिटेन में अपार योगदान को गर्व और प्रेरणा का स्रोत बताया।
विज्ञापन

सुनक ने कहा, ब्रिटेन, भारत और दुनिया भर में सिखों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज हम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती मना रहे हैं। पंजाबी भारतीय विरासत वाले व्यक्ति के रूप में यह दिन मेरे लिए विशेष है। यह हमारे देश में सिख समुदाय के अपार योगदान को पहचानने का अवसर है। आप हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें