फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एयर इंडिया के यात्रियों को लेकर कनाडाई वायुसेना का विमान अमेरिका पहुंचा, कल मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 16 Oct 2024 02:42 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा

सार

बम की धमकी मिलने के कारण विमान को इकालुइट एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया था। इसके कुछ घंटों बाद कनाडाई वायुसेना के एक विमान ने एयर इंडिया के विमान में फंसे यात्रियों को शिकागो पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अक्तूबर यानी कल कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई थीं। विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसके बाद गहन जांच की गई। जिन विमानों को उड़ाने की धमकी मिली थी उसमें दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI127 भी थी। इसे सुरक्षा खतरे की जानकारी के बाद एहतियाती तौर पर कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। हालांकि, अब अच्छी खबर यह है कि इस विमान में फंसे यात्रियों को कनाडाई वायुसेना के एक विमान ने शिकागो पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन


कुछ घंटे बाद भरी उड़ान
बम की धमकी मिलने के कारण विमान को इकालुइट एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया था। इसके बाद कनाडाई वायुसेना के एक विमान ने एयर इंडिया के विमान में फंसे यात्रियों को लेकर शिकागो की ओर उड़ान भरी। बता दें, विमान में चालक दल के 20 सदस्य समेत 211 यात्री सवार थे। विमान को इकालुइट ले जाने के 18 घंटे से अधिक समय बाद यात्रियों को शिकागो ले जाया गया।

इस समय पहुंचेगा विमान
एयर इंडिया ने बुधवार को जानकारी दी  की 15 अक्तूबर को कनाडा के इकालुइट की ओर डायवर्ट की गई उड़ान AI127 के यात्री अपने गंतव्य यानी शिकागो जा रहे हैं। यात्रियों को कनाडाई वायुसेना के विमान से ले जाया जा रहा है। विमान ने इकालुइट से तीन बजकर 54 मिनट (वैश्विक समय रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर) पर उड़ान भरी थी।
विज्ञापन




एक अधिकारी ने बताया कि यात्री हाथ में ले जा सकने वाले सामान के साथ कनाडाई वायु सेना के विमान में सवार हुए हैं। बाकी का उनका सामान एयर इंडिया के एक विमान से शिकागो ले जाया जाएगा।

क्या है मामला?
दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद उसे कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया था। हालांकि जांच के बाद बम से उड़ाने की खबर अफवाह निकली। बताया जा रहा कि सोशल मीडिया के जरिए किसी ने कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इससे पहले जयपुर से अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक और फ्लाइट को भी बम की अफवाह मिली थी।
विज्ञापन


क्या बोली थी एयर इंडिया?
बम की धमकियों के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी किया था। एयर लाइंस ने कहा था कि बम की धमकियों के कारण शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 127 को डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें