फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और बड़ी चोरी, संदिग्ध की तलाश में पुलिस, टिप देने पर सवा लाख का इनाम

Fri, 13 Oct 2023 10:23 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा में तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और मंदिरों की दान पेटी से बड़े अमाउंट की चोरी का मामला सामने आया है। टोरंटो के ओंटारियो प्रांत की इस वारदात पर डरहम पुलिस जांच कर रही है। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मंदिरों में चोरी के मामले में जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन हिंदू मंदिरों में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। चोरों ने दान पेटियों से बड़ी मात्रा में नकदी पर भी हाथ साफ किया है। डरहम पुलिस विभाग ने कहा 5 फीट 9 इंच का एक पुरुष, जिसका वजन लगभग 91 किलोग्राम था वह पिकरिंग में बेली स्ट्रीट और क्रोस्नो बुलेवार्ड के क्षेत्र में एक मंदिर में घुस गया। शख्स लंगड़ाकर चल रहा था। संदिग्ध को नीले रंग का सर्जिकल मास्क, कसकर ज़िप वाले हुड के साथ एक काले रंग का पूफी जैकेट, हरे रंग का कैमो कार्गो पैंट और हरे रंग के रनिंग जूते पहने देखा गया था।
विज्ञापन


खिड़की तोड़कर तिजोरी पर हाथ साफ करने की कोशिश
रात करीब 12:45 बजे सुरक्षा निगरानी में एक पुरुष को मंदिर में प्रवेश करते और दान पेटियों से बड़ी मात्रा में नकदी निकालते देखा गया। बयान में कहा गया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले वह इलाके से भाग गया। आधी रात के बाद लगभग 1:30 बजे मंदिर में तोड़फोड़ की बात सामने आई। मंदिर परिसर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि एक व्यक्ति ने खिड़की तोड़ दी और एक तिजोरी चुराने का प्रयास किया। 

दूसरे मंदिरों में घुसकर बड़ी मात्रा में चुराई नकदी
बयान में कहा गया है कि चोरी करने में संदिग्ध शख्स असफल रहा और पुलिस के आने से पहले भाग गया। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहा पुरुष वही संदिग्ध है जिसने पहले ब्रेक-एंड-एंट्री की घटना को अंजाम दिया था। उसी रात लगभग 2:50 बजे, वही व्यक्ति अजाक्स में वेस्टनी रोड साउथ और बेली स्ट्रीट वेस्ट इलाके में अन्य मंदिरों में घुसा और दान पेटी से बड़ी मात्रा में नकदी चुरा ली।
विज्ञापन


संदिग्ध चोर की टिप देने पर सवा लाख का इनाम
तीन मंदिरों में एक ही रात में चोरी के सनसनीखेज मामले में कनाडा की पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर नागरिकों से सूचना शेयर करने की अपील की है। पुलिस ने टिपस्टरों के लिए 2,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 1.22 लाख रुपये) के नकद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें