फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: इस्राइल-फलस्तीन मुद्दे पर मस्जिद में ट्रूडो के खिलाफ लगे 'शेम-शेम' के नारे, मंच पर बोलने तक नहीं दिया

Sat, 21 Oct 2023 04:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को फलस्तीन समर्थकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। ट्रूडो हाल ही में टोरंटो की एक मस्जिद में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस्राइल-फलस्तीन के मुद्दे पर उनके स्टैंड को लेकर 'शर्म करो-शर्म करो' के नारे लगाए।
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इस्राइली सेना की ओर से गाजा में बमबारी जारी है। हवाई हमलों के बाद इस्राइली सेना अब जमीनी अभियान की तैयारी में है। इस बीच, दुनियाभर के कई देशों में फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को फलस्तीन समर्थकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। दरअसल, ट्रूडो हाल ही में टोरंटो की एक मस्जिद में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस्राइल-फलस्तीन के मुद्दे पर उनके स्टैंड को लेकर 'शर्म करो-शर्म करो' के नारे लगाए। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रदर्शनकारियों से दूरी बनाते हुए वहां से निकल पड़े। 

विज्ञापन

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दैनिक समाचार पत्र 'द टोरंटो सन' के मुताबिक, ट्रूडो शुक्रवार को टोरंटो के एटोबिकोक इलाके में एक मस्जिद में पहुंचे। उनकी इस यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि, बाद में पीएमओ ने ट्रूडो के टोरंटो में एक अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम संगठन के कार्यक्रम में भाग लेने की पुष्टि की। पीएमओ की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) की घटनाओं से प्रभावित मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए समर्थन के लिए आयोजित किया गया था। 
 
विज्ञापन

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शॉर्ट वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें मस्जिद में इकट्ठा लोगों को 'शर्म करो-शर्म करो' कहते हुए सुना जा सकता है। लोगों ने प्रधानमंत्री को मंच पर बोलने तक नहीं दिया। वीडियो में ट्रूडो को दर्जनों को लोगों को संबोधित करते देखा जा सकता है। इसमें ट्रूडो को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस कठिन समय में आपके साथ प्रार्थना करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें