फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा : हजारों प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते पीएम जस्टिन त्रूदो नहीं कर पाए चुनाव रैली

Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो

सार

  • जस्टिन त्रूदो के अपने समर्थकों के लिए संबोधन शुरू करते ही दर्जनों प्रदर्शनकारी रैली स्थल पर जुट गए
  • कोरोना वैक्सीन और सरकारी पाबंदियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं लोग
विज्ञापन
Justin trudeau - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में अगले माह चुनाव को देखते हुए सियासी गतिविधियां जारी हैं। इन्हीं के तहत प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो को अपनी एक चुनावी रैली नाराज प्रदर्शनकारियों की वजह से रद्द करनी पड़ी।

विज्ञापन


पीएम के संबोधन पर पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारी, सुरक्षा कारणों से लौटना पड़ा
ओंटारियो को बोल्टोन में त्रूदो अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले थे लेकिन संबोधन शुरू करते ही दर्जनों प्रदर्शनकारी रैली स्थल पर जुट गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उन्हें लौटना पड़ा।

इस महीने की शुरुआत में जस्टिन त्रूडो ने मध्यावधि चुनावों का एलान किया था और माना जा रहा है कि उनकी सरकार सत्ता में वापसी करने जा रही है। लेकिन हाल के दिनों देखा गया कि त्रूदो की चुनावी रैलियों के बाहर प्रदर्शनकारी एकत्रित हो जाते हैं। ये वो लोग हैं जो कोरोना वैक्सीन और सरकारी पाबंदियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बोल्टोन में दो घंटे देर से शुरू हुई उनकी रैली सुरक्षा कारओं से रद्द करना पड़ी और पीएम  को रैली स्थल से ले जाना पड़ा। त्रूदो ने कहा, यह विरोध प्रदर्शन बताता है कि महामारी लोगों पर कितनी मुश्किल गुजरी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों में से कुछ के हाथ में त्रूदो को गद्दार बताते हुए तख्तियां थीं। इससे पहले बुधवार को ब्रिटिश कोलंबिया दौरे पर भी त्रूदो को वैक्सीन विरोधी प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा था।

मुश्किल भरा रहा यह साल : जस्टिन त्रूदो
प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने कहा, हम सभी के लिए ये एक मुश्किल भरा साल था। जो साथी विरोध कर रहे हैं, उनके लिए ये मुश्किल भरा साल रहा होगा और मैं जानता हूं और उनका गुस्सा, उनकी निराशा और शायद उनकी आशंकाएं, मैं महसूस कर सकता हूं। उन्होंने बताया कि चुनावी कार्यक्रम इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि आयोजक लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें