फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: भारत के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त ट्रूडो को अपने ही देश से मिली बुरी खबर, अगर चुनाव हुए तो...

Fri, 22 Sep 2023 01:51 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Canada PM: कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलीवर के चुनाव प्रचार में लगातार बढ़त जारी है और 40 प्रतिशत कनाडाई लोगों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। इस सवाल पर उनके पक्ष में समर्थन एक साल पहले की तुलना में और बढ़ गई है।
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा स्थित समाचार मंच ग्लोबल न्यूज के लिए किए गए एक नए इप्सोस सर्वेक्षण के अनुसार, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलीवर को 40 प्रतिशत कनाडाई नागरिक प्रधानमंत्री पद के लिए पसंदीदा प्रत्याशी मानते हैं, इस मामले में निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो पीछे हैं।

विज्ञापन


ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोइलीवर और ट्रूडो के बीच का अंतर एक संकेत देता है कि कंजर्वेटिव्स के पास 2025 में अगले चुनावों में सरकार बनाने के लिए बहुमत प्राप्त करने की उच्च संभावना है।

कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलीवर के चुनाव प्रचार में लगातार बढ़त जारी है और 40 प्रतिशत कनाडाई लोगों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। इस सवाल पर उनके पक्ष में समर्थन एक साल पहले की तुलना में पांच अंक अधिक हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, पीएम जस्टिन ट्रूडो को सबसे अच्छा विकल्प मानने वाले उत्तरदाताओं की संख्या साल-दर-साल 31 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। खालिस्तान समर्थक और पीएम ट्रूडो के गठबंधन सहयोगी एनडीपी नेता जगमीत सिंह सितंबर 2022 के बाद से चार अंक नीचे आ गए हैं, जिसमें 22 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वह सरकार का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। 



अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य देखभाल और आवास जैसे मुख्य मुद्दों पर हुए सर्वेक्षण में पाया गया कि कनाडा में बड़ी आबादी मानती है कि पोइलीवर के पास सभी तीन क्षेत्रों में सबसे अच्छी योजनाएं हैं। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक गतिरोध पर पोइलीवरे ने कहा था कि कनाडाई पीएम को "सभी तथ्यों के साथ स्पष्ट" होना चाहिए।

पोइलीवर ने मंगलवार को एक मीडिया संबोधन में कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के साथ सफाई देने की जरूरत है। हमें सभी संभव सबूतों को जानने की जरूरत है ताकि कनाडाई उस पर निर्णय ले सकें ... प्रधानमंत्री ने कोई तथ्य नहीं दिया है। उन्होंने बस एक बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें