फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shinzo Abe Death: शिंजो आबे के दिल और धमनी को चीर कर निकली थी गोली, डॉक्टर भी खून बहने से रोकने में रहे नाकाम 

Fri, 08 Jul 2022 09:50 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,

सार

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. फुकुशिमा ने कहा कि घटनास्थल पर ही आबे को दिल का दौरा पड़ा और वह मौत के करीब पहुंच गए। उनके शरीर से काफी खून भी बह चुका था। 
विज्ञापन
japani pm shinzo abe - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हत्या कर दी गई। एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर उनकी हत्या की। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्याधिक खून बह जाने से उनकी मौत हुई। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख डॉ. हिदेतादा फुकुशिमा ने कहा कि शिंजो आबे की गर्दन पर दो गोलियां लगीं और इससे उनका दिल और एक बड़ी धमनी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उनके शरीर में खून की कमी हो गई। 

विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. फुकुशिमा ने कहा कि घटनास्थल पर ही आबे को दिल का दौरा पड़ा और वह मौत के करीब पहुंच गए। डॉक्टर ने शाम 5:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. फुकुशिमा ने कहा कि रक्तस्राव को रोकने में असमर्थ होने के बाद डॉक्टरों ने रक्त ट्रांसफ्यूजन का प्रयास किया था।

भाषण के दौरान शख्स में मारी गोली 
पश्चिमी जापान में एक चुनावी अभियान भाषण के दौरान गोली लगने के बाद शिंजो आबे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। शुक्रवार को 67 वर्षीय आबे जापान के संसद के ऊपरी सदन के लिए होने वाले चुनाव से पहले पश्चिमी जापानी शहर नारा में एक भाषण दे रहे थे। इसी दौरान सुबह 11.30 बजे एक पूर्व सैनिक ने उन्हें गोली मार दी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू तो कर लिया, लेकिन तब तक आबे घातक गोली का शिकार बन चुके थे। हत्यारे की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है। इस शख्स ने हाथ से बनाई बंदूक से हमले को अंजाम दिया था। यह किसी कैमरे की तरह नजर आ रही थी।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य कारणों 2020 में छोड़ा था पीएम पद 
जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में पद छोड़ दिया था। वह 2006-07 और फिर 2012-20 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे। उनके बाद योशीहिदे सुगा और फिर फुमियो किशिदा पीएम बने। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इससे पहले देश को अपने लाइव संबोधन में कहा, इसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। अधिकारी हालात को संभालने के लिए उचित उपाय करेंगे। 
किशिदा ने कहा कि आबे को गोली मारने के पीछे के मकसद का पता नहीं चला है।  

पीएम मोदी और राजनाथ ने जताया दुख 
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे की मौत पर अपना दुख जताया और एक ट्वीट में कहा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर शब्दों से परे स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आबे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिका- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदना। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें