फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: 28 वर्षीय युवती ने रिश्तेदार की हत्या की, ब्रिटिश कोलंबिया में शव बरामद; डेल्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sat, 30 Dec 2023 06:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओट्टावा

सार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भारतीय मूल की सिख युवती को गिरफ्तार किया गया है। डेल्टा पुलिस ने महिला रिश्तेदार की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी 28 साल की युवती प्रीति टीना कौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कनाडा पुलिस। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल की युवती को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला रिश्तेदार की मौत के मामले में 28 वर्षीय भारतीय मूल की सिख महिला पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगा है। सीटीवी न्यूज वैंकूवर की रिपोर्ट के अनुसार मामला ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के डेल्टा काउंटी का है। पुलिस ने पीड़िता का शव 18 दिसंबर को बरामद किया। इसके एक दिन बाद 19 दिसंबर को भारतीय मूल की युवती- प्रीति टीना कौर पनेसर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत के मामले को सुलझाने का दावा किया
पिछले सप्ताह आई एक रिपोर्ट में डेल्टा पुलिस विभाग ने बताया कि प्रीति टीना कौर पनेसर पर कनाडा के कानून के मुताबिक फर्स्ट-डिग्री हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुरू में परिस्थितियों को 'संदिग्ध' बताया। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि हत्या के इस मामले को 'निर्णायक रूप से हल' कर लिया गया है। मृतक की मौत का कारण हत्या ही है।

मृतका रिश्तेदार है, जांच पूरी होने तक पहचान जाहिर नहीं करेगी पुलिस
डेल्टा पुलिस ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि पीड़िता का नाम, उम्र या उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पहचान संबंधी विवरण साझा नहीं करने के बावजूद पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया कि हत्यारोपी और संदिग्ध महिला- प्रीति का मृतका के साथ पारिवारिक संबंध है। पुलिस ने यह भी कहा कि जांच और कानूनी कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए आरोपी या पीड़ित के बारे में कोई और विवरण जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें