केरी ने कहा कि उन्होंने बहन की आत्महत्या के बाद मानसिक स्वास्थ्य के चौंकाने आंकड़े देखे, तो हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने इस दिशा में कदम उठाने के बारे में सोचा। उनका कहना है कि यह बात हमेशा उनके दिमाग में कौंधती रही कि वह क्या करें? वह अक्सर घर में भी इसे लेकर बात करती थीं। एक दिन जब वह अपनी हाउसमेट के साथ इस बारे में बात कर रही थीं, तो उसने मजाक में यह सुझाव दे डाला कि वह नग्न होकर इस कड़ाके की सर्दी में दोपहिया से सफर करे। उन्हें यह विचार खूब भाया और आखिरकार वह नग्न अवस्था में साइकिल से लंदन की सड़कों पर निकल पड़ीं।
आत्महत्या की रोकथाम था मकसद
एक रिपोर्ट के अनुसार, केरी ने कहा कि वह आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरुकता बढ़ाना चाहती थीं और इसके लिए काम करने वाली चैरिटी संस्था एमआईएनडी के लिए कुछ पैसे जुटाना चाहती थीं। खास तौर पर दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन की परिस्थितियों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर और भी चुनौती पैदा की, जिसके कारण आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने की घटनाएं भी सामने आईं।
ठंड को देखते हुए केरी ने खुद को इसके लिए पहले से इसके लिए तैयार किया। बिल्कुल नग्न होकर साइकिल से लंदन की सड़कों पर निकलने से पहले केरी ने ठंडे पानी से नहाया। लेकिन यह बहुत अधिक कारगर नहीं रहा। इसके बावजूद उन्हें कड़ाके की सर्दी व कंपा देने वाली ठंडी हवाओं से जूझना पड़ा। पर वह अपने इरादों को लेकर अटल रहीं। खास तौर पर वाटरलू ब्रिज को क्रॉस करने के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ, पर केरी के अनुसार, कुल मिलाकर यह दिन अच्छा बीता।