अल जजीरा के पास उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, जर्मन मानवविज्ञानी और उइगुर विद्वान एड्रियन जेनेज ने कहा कि चीन में कृषि विकास को भी धर्मनिरपेक्षता की नीति बना दिया है। दस्तावेजों और देश द्वारा मिली मंजूरी के बाद छपे समाचार लेखों का हवाला देते हुए जेनेज ने बताया है कि सूअर पालन को बढ़ावा देने और विस्तार करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय प्रयास हो रहे हैं।
2019 में, शिनजियांग के शीर्ष प्रशासक शोहरात जाकिर ने कहा था कि शिनजियांग क्षेत्र को सूअर पालने वाले हब में बदल दिया जाएगा। चीनी वेबसाइट सिना के अनुसार, कासगार के कोनाक्साहार काउंटी के एक औद्योगिक पार्क में 25,000 वर्ग मीटर (82 वर्ग फुट) क्षेत्र में इस परियोजना के कब्जे की उम्मीद है, जिसका नाम शुफू रखा गया है।
यह भी पढ़ें: चीन के जिनजियांग प्रांत में मस्जिद को तोड़कर उस पर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय: रिपोर्ट
अल जजीरा कि रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल 23 अप्रैल को औपचारिक रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। जेनेज ने कहा कि यह शिनजियांग में लोगों की संस्कृति और धर्म को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश का हिस्सा है।