फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमियाजा : बैंक ने गलती से 75 हजार ग्राहकों के खातों में डाल दिए 1303 करोड़, अब वसूलने के छूट रहे पसीने

Fri, 31 Dec 2021 07:06 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, लंदन।

सार

ब्रिटेन में भुगतान सिस्टम चलाने वाले पे-यूके ने सेंटेंडर के साथ वसूली पर बातचीत शुरू की है। बैंक प्रवक्ता के अनुसार वे बैंकिंग सेक्टर की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही वसूली करेंगे।
विज्ञापन
money - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में सेंटेंडर बैंक ने क्रिसमस पर अपने ग्राहकों के खातों में गलती से 13 करोड़ पौंड यानी करीब 1,303 करोड़ रुपए जमा कर दिए। यह पैसा करीब 75 हजार ग्राहकों के खातों में गया है। आशंका है कि इनमें से कई ने इसे क्रिसमस का बोनस समझकर खर्च कर डाला है। अब बैंक के लिए इतनी बड़ी रकम वापस वसूलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


सामने आया कि क्रिसमस पर सेंटेंडर बैंक 2,000 कंपनियों के इन ग्राहकों को नियमित भुगतान करने जा रहा था। गलती से यह भुगतान दो बार हो गया। पहली बार तो पैसा संबंधित कंपनियों के खातों से कटा, लेकिन दूसरी बार खुद सेंटेंडर के कोष से भुगतान हुए।

नहीं लौटाए तो 10 साल कैद
ब्रिटेन के चोरी अधिनियम 1968 के अनुसार किसी ग्राहक के खाते में गलती से आया पैसा बैंक वापस ले सकते हैं। ग्राहक पैसा नहीं लौटाते हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। इस बैंक के करीब 1.40 करोड़ ग्राहक हैं।

दूसरे बैंकों के खातों से वसूली मुश्किल
बैंक को आशंका है कि कई ग्राहक दूसरी बार खातों में आया पैसा खर्च कर चुके हैं। चूंकि यह क्रिसमस का समय है, संभव है कि लोगों ने इसे कंपनी से मिला क्रिसमस भत्ता या बोनस मानकर खर्च कर दिया है। वहीं बहुत से ग्राहक दूसरे बैंकों से भी जुड़े हैं, इसलिए पैसा वसूलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

पैसा पाने वालों की पहचान की कोशिश
ब्रिटेन में भुगतान सिस्टम चलाने वाले पे-यूके ने सेंटेंडर के साथ वसूली पर बातचीत शुरू की है। बैंक प्रवक्ता के अनुसार वे बैंकिंग सेक्टर की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही वसूली करेंगे। जिन खातों में दो बार रकम जमा हो गई, उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें