फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Updates: क्वीन कंसोर्ट कैमिला दूसरी बार हुईं कोरोना संक्रमित, एक सप्ताह के सारे कार्यक्रम किए गए रद्द

Tue, 14 Feb 2023 04:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस सप्ताह महारानी कैमिला को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। इन कार्यक्रमों में एजबेस्टन, बर्मिंघम में एल्महर्स्ट बैले स्कूल की शताब्दी मनाने के साथ टेलफोर्ड में साउथवाटर वन लाइब्रेरी का दौरा भी करने वाली थीं। 
विज्ञापन
किंग चार्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की क्वीन कंसोर्ट कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। बकिंघम पैलेस ने महारानी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। बकिंघम पैलेस ने बताया कि वह दूसरी बार इस वायरस की चपेट में आईं हैं। महारानी कैमिला जुकाम और ठंड से पीड़ित थीं। इसके बाद जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो वे पॉजिटिव पाईं गईं। बकिंघम पैलेस ने यह भी बताया कि महारानी के कोरोना संक्रमित होने के कारण वह एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके कारण इस समयावधि के दौरान उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी
बकिंघम पैलेस ने सोमवार को जारी बयान में कहा 'जुकाम के लक्षणों से पीड़ित होने के बाद महारानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं।' बयान में यह भी कहा गया है कि इसके कारण बेहद अफसोस के साथ उन्होंने इस सप्ताह के लिए अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। 

इन कार्यक्रमों में होना था शामिल
गौरतलब है कि इस सप्ताह में महारानी कैमिला को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। इन कार्यक्रमों में एजबेस्टन, बर्मिंघम में एल्महर्स्ट बैले स्कूल की शताब्दी मनाने के साथ टेलफोर्ड में साउथवाटर वन लाइब्रेरी का दौरा भी करने वाली थीं। 
विज्ञापन


उनके कार्यक्रमों की नई तारीख के बारे में बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीद है कि स्थगित कार्यक्रमों के लिए जल्द ही एक नई तारीख जारी की जाएगी। 

बीते साल भी हुईं थी कोरोना संक्रमित
इससे पहले बीते साल फरवरी में कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गई थीं। वे किंग चार्ल्स के कोरोना संक्रमित होने के चार दिन बाद कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। गौरतलब है कि उस समय किंग चार्ल्स तृतीय प्रिंस हुआ करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें