फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: 'हमारा लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है', टैरिफ को लेकर अमेरिकी धमकी से भड़के ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा

Mon, 15 Sep 2025 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्राजील की सरकार पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने रविवार को एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा और ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को अतार्किक और राजनीतिक बताया। अमेरिका ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। लूला ने न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशित एक लेख में लिखा कि उनकी सरकार किसी भी ऐसी बात पर बातचीत के लिए तैयार है जिससे दोनों देशों को आपसी लाभ हो सकता है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि 'ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है'। 
विज्ञापन

अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्राजील की सरकार पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। बोल्सोनारो पर अवैध रूप से सत्ता पर काबिज रहने का आरोप है। गुरुवार को ही ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने जेर बोल्सोनारो को साल 2022 में तख्तापलट के प्रयासों के लिए दोषी ठहराते हुए 27 साल की सजा सुनाई है। 

लूला की अमेरिका को दो टूक
लूला ने लेख में लिखा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गर्व है क्योंकि यह फैसला ब्राजील की संस्थाओं और लोकतांत्रिक कानून व्यवस्था की रक्षा करता है। लूला ने जेर बोल्सोनारो के खिलाफ बदले की भावना से काम करने के आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि यह फैसला महीनों की जांच के बाद आया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि मेरी, उपराष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की हत्या की योजना बनाई गई थी। अमेरिकी टैरिफ पर निशाना साधते हुए लूला डी सिल्वा ने कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी न केवल गुमराह करने वाली है बल्कि अतार्किक भी है। उन्होंने कहा कि ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का समय खत्म', भारतीय मूल के शख्स की हत्या पर ट्रंप सख्त
विज्ञापन


अमेरिका की टिप्पणी पर ब्राजील ने जताई नाराजगी
गुरुवार के फैसले के बाद अमेरिका ने तीखा बयान दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री ने जेर बोल्सोनारो को सजा होने पर पोस्ट किया कि ट्रंप सरकार परिस्थितियों के अनुसार कदम उठाएगी। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने रुबियो की टिप्पणी को अनुचित धमकी बताया और कहा कि उनकी सरकार इन धमकियों से डरने वाली नहीं है। देश की न्यायपालिका स्वतंत्र है और बोल्सोनारो के मामले में उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें