बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यवाहक और पूर्व पीएम खालिदा जिया
- फोटो : ANI
बांग्लादेश फिलहाल राजनीतिक संकट और हिंसा की स्थिति से गुजर रहा है। इसी बीच अंतरिम सरकार के कार्यवाहक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने देश की जनता से अपील की है कि सभी लोग किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। जानकारी के मुताबिक मुहम्मद यूनुस गुरुवार को अंतरिम सरकार के कार्यवाहक पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
सभी से शांत रहने की अपील करता हूं- यूनुस
अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाले बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने शांति की अपील की और लोगों से इस अवसर का उपयोग बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए करने का आग्रह किया। यूरोप से देश लौटने से एक दिन पहले एक बयान में उन्होंने कहा, मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं। कृपया सभी प्रकार की हिंसा से बचें।
यह हमारा सुंदर देश है- मोहम्मद यूनुस
मोहम्मद यूनुस ने अपने संदेश में कहा कि- शांत रहें और देश के निर्माण के लिए तैयार रहें। अगर हम हिंसा का रास्ता अपनाएंगे तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा। यह हमारा सुंदर देश है। हमें इसे संरक्षित करना चाहिए और इसे अपने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अद्भुत देश बनाना चाहिए।