फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाज चावला की अपील खाारिज, भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा

Thu, 16 Jan 2020 10:37 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

कथित सट्टेबाज संजीव चावला की गुरुवार को ब्रिटिश हाईकोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज हो गई जिसके बाद उसे मैच फिक्सिंग के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


चावला वर्ष 2000 के क्रिकेट मैच फिक्सिंग आरोपों से जुड़े मामले में भारत में वांछित था। वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी लड़ाई लड़ रहा था जिसमें उसने कहा कि उसे मानवीय आधार पर भारत नहीं भेजा जाना चाहिए। ब्रिटेन की सरकार ने पिछले साल उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसके खिलाफ उसने अपील करने की अनुमति मांगी थी।

लंदन स्थित रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश डेविड बीन और क्लाइव लेविस आज सुनवाई के दौरान इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ‘‘वे इस तर्क से संतुष्ट हैं कि अपील की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा चावला को 28 दिन के भीतर भारत को प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी आदेश को औपचारिक रूप से प्रमाणित कर दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(पीटीआई इनपुट) 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें