किर्गिस्तान से आ रहा एक ईरानी बोइंग 707 मालवाहक विमान सोमवार को ईरान की राजधानी के पास उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपात सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार 16 लोगों में से केवल एक ही बच पाया है। विमान ‘फैथ हवाई अड्डे’ पर उतरते समय फिसलकर एक दीवार से टकरा गया और उसमें तुरंत आग लग गई।
किर्गिस्तान से आ रहा सैन्य मालवाहक विमान ईरान की राजधानी तेहरान के पास उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को बताया कि किर्गिस्तान में बिश्केक से मांस लेकर आ रहा विमान तेहरान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान के 13 कर्मियों की मौत हो गई।
सरकारी मीडिया के अनुसार जारी तस्वीरों में विमान के पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है जो जला हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त विमान को वास्तव में तेहरान से करीब 40 किलोमीटर दूर एक अन्य हवाई अड्डे पर उतरना था। अधिकारियों ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी कि चालक दल के सदस्यों ने विमान को वहां उतारने का निर्णय क्यों लिया, हालांकि उन्होंने कहा कि उतरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी।
सेना ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में बताया, ‘‘एक (बोइंग) मालवाहक 707 विमान किर्गिस्तान में बिश्केक से मांस लेकर आ रहा था और विमान सोमवार की सुबह फात हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतर रहा था।’’ फार्स समाचार एजेंसी ने इससे पहले बताया था कि विमान में 16 लोग सवार है और इनमें से केवल एक इंजीनियर ही बच पाया है। सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने जले हुए मलबे की फुटेज दिखाई।
अलबुर्ज़ के उप गवर्नर अज़ीज़ुल्ला शहबाज़ी ने तसनीम समाचार एजेंसी को बताया कि जांचकर्ताओं को विमान का ब्लैक बॉक्स मिला है। इससे इस हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जायेगी। सरकारी मीडिया के अनुसार जारी तस्वीरों में विमान के पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है जो जला हुआ है।