फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में खूनखराबाः बंदूकधारियों के हमले में दो महिला हाईकोर्ट जज की मौत

Sun, 17 Jan 2021 04:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
attack in Afghanistan , file photo
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूधारियों ने एक कार पर गोलीबारी की जिसमें अफगानिस्तान की हाईकोर्ट में कार्यरत दो महिला न्यायाधीशों की मौत हो गई और कार चालक घायल हो गया। कतर में अफगान सरकार के अधिकारियों और तालिबान के बीच जारी शांति वार्ता के दौरान काबुल में हुआ यह ताजा हमला है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता अहमद फहीम काविम ने बताया कि हमले में मारी गईं महिलाएं न्यायाधीश थीं, जो हाईकोर्ट में कार्यरत थीं, लेकिन उन्होंने उनके नाम नहीं बताए।

तालिबान ने कहा-हमारा हाथ नहीं
अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस हमले के पीछे तालिबान का हाथ नहीं है।  अफगानिस्तान सरकार ने हालिया महीनों में हुईं हत्या की घटनाओं के लिए तालिबान को दोषी ठहराया है, जबकि तालिबान का आरोप है कि सरकार शांति प्रक्रिया को बाधित करने के लिए इस प्रकार की हत्याएं करा रही है।
विज्ञापन


राजधानी में शैक्षणिक संस्थानों पर हमले समेत हालिया कुछ महीने में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। शैक्षणिक संस्थानों पर हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें