फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Sun, 17 Jan 2021 03:41 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कोरोना को हराने के क्रम में पाकिस्तान ने भी एक बड़ा निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक पाक ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधान मंत्री इमरान खान के विशेष स्वास्थ्य सहायक डॉ फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ड्रग नियामक प्राधिकरण ने देश भर में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोनावायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है और उम्मीद है कि साल की पहली तिमाही तक यह टीका उपलब्ध हो जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, असद उमर, जो देश के कोरोनोवायरस कंट्रोल बॉडी के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशंस सेंटर (NCOC) के प्रमुख भी हैं, ने कहा कि मार्च तक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। उमर ने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन


सबसे पहले ब्रिटेन ने दी थी इसकी मंजूरी
बता दें कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को पहली बार ब्रिटेन में मंजूरी मिली थी। ये वैक्सीन दूसरे टीकों की तुलना में सस्ती और इस्तेमाल में आसान है। भारत जैसे बड़े देश में भी यह विश्वसनीयता पर खड़ी उतरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें