फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: कोयले की खदान में धमाका, 14 की मौत, फंसे हैं कई लोग

Tue, 17 Dec 2019 10:26 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुईझो
विज्ञापन
breaking news amar ujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम चीन में कोयले की एक खदान में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और दो लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं। दक्षिण पश्चिम गुईझु क्षेत्र की सरकार ने बताया कि अनलोंग काउंटी के गुआंगलोंग खदान में मंगलवार को तड़के विस्फोट हुआ।

विज्ञापन

 

स्थानीय प्राधिकारियों के अनुसार सात लोगों को दुर्घटना के बाद बाहर निकाला गया है। सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन सही तरीके से नहीं होने के कारण चीन में खदानों में इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

इस दुर्घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिणपश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में एक खदान में बाढ़ जैसी स्थिति से पांच लोगों की मौत हो गई थी और 13 खनिक फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें