गेट्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड छोड़ने के उनके फैसले का महिला कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल पहले एक अफेयर था, जो सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। बोर्ड से हटने का उनका निर्णय किसी भी तरह से इस मामले से संबंधित नहीं था।
समाजसेवा करने के लिए बोर्ड छोड़ने की कही थी बात
बिल गेट्स ने पिछले साल मार्च में कहा था कि वह परोपकार के कार्यों को अधिक समय देने के लिए बोर्ड से हट रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने उस समय कहा था कि गेट्स 2008 के बाद से डे टू डे भूमिका में सक्रिय नहीं हैं। गेट्स ने 1975 में सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की थी और 2000 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया। उसी साल उनका फाउंडेशन शुरू हुआ था।
बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद इस महीने की शुरुआत में तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने यह भी कहा था कि वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ-साथ काम करते रहेंगे।