फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ टीकाकरण का रिकॉर्ड: बिल गेट्स ने की भारत की जमकर तारीफ, ऐतिहासिक उपलब्धि पर कही ये बात

Fri, 22 Oct 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने भारत के इस 100 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने देश की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
विज्ञापन
बिल गेट्स - फोटो : Facebook/Bill Gates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने जिस तरह की भूमिका अदा की है, उसी दुनिया तारीफ कर रही है। देश ने टीकाकरण के मामले में ऐतिहासिक  रिकॉर्ड स्थापित किया है। भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को पार कर लिया। देश की इस उपलब्धि पर सबको नाज है। वहीं, इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत ने वैक्सीन की 100 करोड़ खुराकें दी हैं, जो देश के नवाचार, बड़े पैमाने पर निर्माण करने की क्षमता और CoWIN द्वारा समर्थित लाखों स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रयासों का प्रमाण है। बधाई हो।' बिल गेट्स ने अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को भी टैग किया है। 

विज्ञापन



ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएममोदी ने कहा- भारत ने इतिहास रच दिया
देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके देश को 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है।

विज्ञापन


टीकाकरण में वीआईपी कल्चर हावी होने नहीं दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने टीकाकरण में वीआईपी कल्चर हावी होने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर देश ने 'सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन' का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता।
विज्ञापन




भारत ने अपने 100 करोड़ नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाई: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वो भी बिना पैसा लिए। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें