फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में धुत शख्स ने मॉस्को हवाई अड्डे पर ईरानी बच्चे को जमीन पर पटका, कोमा में मासूम

Wed, 25 Jun 2025 09:57 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

मॉस्को एयरपोर्ट पर एक बेलारूसी युवक ने इंसानियत के ऊपर सैकड़ों सवाल खड़े कर दिए। युवक ने बड़ी बेरहमी के साथ एक ईरानी मूल के 18 महीने के मासूम को अचानक सिर के बल जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए।

विज्ञापन
मॉस्को एयरपोर्ट पर मासूम के बगल में खड़ा बेलारूसी युवक - फोटो : Screenshot एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मॉस्को के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंसानियत और संवेदनशीलता पर सैकड़ों सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बेलारूसी नागरिक ने वहां मौजूद एक 18 महीने के बच्चे को अचानक पकड़कर सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और कोमा में चला गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह बच्चा ईरान का निवासी बताया जा रहा है।

यह पूरी घटना एयरपोर्ट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी चुपचाप बच्चे के पास आता है और अचानक उसे उठाकर सिर के बल फर्श पर पटक देता है। बता दें कि बच्चे की मां उस वक्त पास ही थी और फ्लाइट से उतरने के बाद उसका स्ट्रोलर (पुशचेयर) लेने गई थी। तभी यह हमला हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nitin Gadkari: फास्टैग बनेगा मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म, गडकरी बोले- केवल टोल तक नहीं रहेगा सीमित

 

बेलारूस का रहने वाला था आरोप
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान 31 वर्षीय व्लादिमीर वित्कोव के रूप में की है, जो बेलारूस का निवासी है। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में आरोपी के शरीर में गांजे और अन्य नशीले पदार्थों के अंश पाए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gujarat Information Commission: आयोग ने कहा- निजी विश्वविद्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण, RTI के दायरे में भी आएंगे
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था, जिससे यह बर्बर हरकत हुई। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें